Zimbabwe vs India, 2nd T20I: ईशान किशन (Ishan Kishan) औऱ तिलक वर्मा (Tilak Varma) की तूफानी पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (25 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 220 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ 29 रन के कुल स्कोर तक वैभव सूर्यवंशी (20 रन) औऱ अभिषेक शर्मा (8 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रन की रन की साझेदारी की।
अय्यर को शुरूआत धीमी रही और रनों की रफ्तार बढ़ाने के चक्कर में आसान सा कैच दे बैठे। उन्होंने 20 गेंदों मे 25 रन बनाए।
फिर किशन और तिलक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मेजबान टीम के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 94 रन जोड़े। किशन ने 44 गेंदों में 81 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं तिलक ने 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के जड़कर नाबाद 60 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।
जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारवा,ब्रायन बेनेट,ब्रैड इवांस और न्यूमैन न्यामहूरी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
टीमें
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।