India vs South Africa 1st ODI: विराट कोहली (Virat Kohli) के शानदार शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (30 नवंबर) को रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत को 25 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 109 गेंदों में 36 रन की बेहतरीन साझेदारी की।

Advertisement

रोहित ने 51 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के लगाए। वह इस पारी के दौरान वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसके बाद कोहली ने एक छोर संभाले रखा और कप्तान केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 74 गेंदों में 76 रन जोड़े। कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया और 120 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों की बदौलत 135 रन की पारी खेली। बता दें कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे।

नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए राहुल ने 56 गेंदों में 60 रन बनाए। जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर,कोर्बिन बॉश, ओटनिल बार्टमैन और मार्को यान्सेन ने 2-2 विकेट लिए।

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार