India vs South Africa 2nd ODI: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और विराट कोहली(Virat Kohli) के शानदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (3 दिसंबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत ज्यादा खास नहीं रही और रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) की ओपनिंग जोड़ी 60 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गई।

इसके बाद कोहली और गायकवाड़ ने पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों में 195 रनों की शानदार साझेदारी की। गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ते हुए 83 गेंदों में 105 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के जड़े।

वहीं कोहली ने लगातार दूसरा और वनडे करियर का 53वां शतक लगाते हुए 93 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के जड़कर 102 रन बनाए।

राहुल ने भी शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक लगाए। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन पारी खेली,जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यान्सेन ने 2 विकेट, नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट लिया।

गौरतलब है कि तीन मैच की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी।

भारत (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार