India vs Afghanistan, 2nd ODI: कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन के शानदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (17 जून) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को जीत के लिए 403 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत की शुरूआत खराब रही और 9 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 96 रन के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा 48 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
गिल औऱ किशन ने पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। गिल ने 119 गेंदों में 22 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 154 रन बनाए। वहीं किशन ने 79 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के जड़े।
एक समय भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 360 रन था लेकिन अगले 42 रन के अंदर भारत के 7 विकेट गिरे, जिससे टीम 49.5 ओवर में 402 रन पर सिमट गई।
अफगानिस्तान के लिए नांगेयालिया खरोटी ने 4 विकेट,राशिद खान ने 3 विकेट, मोहम्मद सलमी सफी और एएम गजनफर ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव