भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। केएल राहुल (KL Rahul) और अक्षर पटेल (Axar Patel) इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। दोनों पारिवारिक कारणों के चलते इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

वनडे टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और स्पिनर शाहबाज अहमद को मौका मिला है। 

Advertisement

इसके अलावा टी-20 सीरीज के लए पृथ्वी शॉ को टीम में मौका मिला है। शॉ ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ 375 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। उन्होंने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में खेला था। कुलदीप यादव ने भी टी-20 टीम में वापसी की है। इसके अलावा बाकी टीम वहीं है जो श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। 

रोहित शर्मा, विराट कोहली को टी-20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं, हालांकि यह साफ नहीं है कि उन्हें आराम दिया गया है या टीम से बाहर किया गया है। इस सीरीज में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे और उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव है। अनफिट होने के कारण संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा भी टीम में नहीं हैं। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के तीन मैच 18,21 और 24 जनवरी को खेले जाएंगे। वहीं टी-20 सीरीज 27 जनवरी को हीगी, 29 जनवरी को दूसरा टी-20 और तीसरा और आखिरी टी-20 1 फरवरी को होगा। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की T20I टीम:

Also Read: LIVE Score

Advertisement

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन (मोहम्मद), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (मोहम्मद), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव , युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार