पोचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 4 फरवरी| मौजूदा विजेता भारत ने मंगलवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 10 विकेट से मात देकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। मौजूदा विजेता भारतीय अंडर-19 टीम पूरे मैच में पाकिस्तान पर हावी रही। पाकिस्तान को जीत सिर्फ टॉस में मिली, लेकिन इसके बाद वो बैकफुट पर रही। भारतीय युवा गेंदबाजों ने उसे सिर्फ 43.1 ओवरों में 172 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस लक्ष्य को भारत ने बिना किसी विकेट खोए 35.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

Advertisement

भारत की सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना ने बिना किसी परेशानी के अपनी टीम को लगातार तीसरा बार फाइनल में पहुंचाया। यशस्वी ने नाबाद 105 रनों की पारी खेली, जबकि दिव्यांश 59 रनों पर नाबाद रहे। यह यशस्वी का इस टूर्नामेंट का पहला शतक है।

Advertisement

फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम से होगा।

इससे पहले भारत ने 2016 में ईशान किशन की कप्तानी में, 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में फाइनल में प्रवेश किया था। 2016 में भारत फाइनल में हार गया था, जबकि 2018 में उसे जीत मिली थी।

इस शतक के साथ यशास्वी वर्ल्ड कप के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना कर आठ चौके और चार छक्के लगाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने छक्का लगाकर भी भारत को जीत दिलाई।

दिव्यांश ने अपनी पारी में 99 गेंदों का सामना किया और छह चौके मारे।

Advertisement

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। पाकिस्तान के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़ों को छू सके।

नौ के कुल स्कोर पर पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले मोहम्मद हुराइरा (4) और 34 के कुल स्कोर पर फहद मुनीर (0) पवेलियन लौट लिए।

दूसरे सलामी बल्लेबाज हैदर अली और कप्तान रोहेल नजीर ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

77 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाने वाले हैदर 96 के कुल स्कोर पर आउट हो गए और इसी के साथ पाकिस्तान के विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। कप्तान 169 के कुल स्कोर पर टीम के आठवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना कर 62 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके शामिल रहे।

अंत में मोहम्मद हैरिस ने 21 रन बनाकर टीम की नैया पार लगाने की कोशिश की लेकिन ज्यादा आगे नहीं जा सके।

भारतीय अंडर-19 टीम के लिए सुशांत मिश्रा ने तीन विकेट लिए। कार्तिक त्यागी और रवि बिश्नोई के हिस्से दो-दो विकेट आए। अथर्व अंकोलेकर और यशस्वी जायसवाल भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार