T20 World Cup 2026 Super 8, India vs South Africa Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका से 76 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर की 97 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की चलते 187 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में भारत शुरुआत से ही बिखर गया और दबाव में आकर लगातार विकेट गवाता रहा।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का तीसरा मुकाबला रविवार (22 फरवरी) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (4), कप्तान एडेन मार्करम (6) और रयान रिकेल्टन (7) पावरप्ले के अंदर ही डगआउट में पहुंच गए। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी संभालते हुए 51 गेंदों में 97 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन जोड़े, वहीं डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाते हुए 35 गेंदों में 63 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

इसके अलावा अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंदों में 44 रन की अहम पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 187 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए, वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत ही से बिखर गई। सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन (0), तिलक वर्मा (1) और इसके बाद अभिषेक शर्मा (12) ने पावरप्ले के अंदर ही डगआउट रास्ता नाप लिया। मध्य ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 18 गेंदों में 22 ही रन जोड़ पाए और टीम दबाव में आ गई।

Advertisement

हालांकि शिवम दुबे ने एक छोर से 37 गेंदों में 42 रन की पारी जरुर खेली, लेकिन दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टीक सका और भारतीय टीम की पारी 111 रन पर ही सिमट गई।

साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में मार्को यानसेन ने 4 विकेट झटके, वहीं केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा कॉर्बिन बॉश ने 2 और कप्तान एडेन मार्करम ने भी 1 सफलता हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह साउथ अफ्रीका ने 76 रन से ये मुकाबला अपने नाम किया और भारत को ग्रुप स्टेज में लगाातर 4 जीत के बाद सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार