टीम इंडिया ने बीते बुधवार (12 जून) को न्यूयॉर्क में यूएसए को 7 विकेट से धूल चटाई और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब इंडियन टीम का शेड्यूल कैसा होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

Advertisement

ऐसा रहेगा सुपर-8 में इंडियन टीम का शेड्यूल

Advertisement

सुपर-8 के लिए चार-चार टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे जिसमें इंडियन टीम अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के साथ एक ग्रुप में होगी, ऐसी संभावनाए बन रही हैं। आपको बता दें कि इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अब तक सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश या नीदरलैंड्स भी ऐसा कर सकते हैं।

अगर सभी समीकरण सही बैठते हैं तो भारत सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में 20 जून को खेलेगा। जिसके बाद भारत का अगला मैच बांग्लादेश/नीदरलैंड्स के साथ एंटीगुआ में 22 जून को होगा। सबसे आखिर में सुपर-8 के मैच में इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया होगी जिसके खिलाफ मुकाबला सेंट लूसिया में 24 जून को खेला जाएगा।

Advertisement

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

Also Read: Live Score

रिजर्व प्लेयर: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार