रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के शानदार अर्धशतक और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की किफायती गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (20 अक्टूबर) को दूसरे वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के 152 रनों के जवाब में भारत ने 2.1 ओवर बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत काफी खराब रही और टॉप तीन बल्लेबाज कुल 11 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल ने मिलकर पारी को संभाला और 61 रनों की साझेदारी की। इसके बाद स्मिथ ने मार्कस स्टोइनिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन जोड़े। 

स्मिथ ने 48 गेंदों में सात चौकों की मदद से 57 रन, वहीं मैक्सवेल ने 28 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाए। स्टोइनिस ने अंत में नाबाद 41 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 25 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने पांच चौके और एक छक्का जड़ा। 

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दो, वहीं भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही और रोहित शर्मा और केएल राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। रोहित ने 41 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 60 रन बनाए और वह रिटायर्ड हर्ट होलकर पवेलियन लौटे। केएल राहुल ने 31 गेंदों में 39 रन और सूर्यकुमार ने 27 गेंदों में नाबाद 38 रनों की पारी खेली। हार्दिर पांड्या (नाबाद 14) ने विजयी छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट एश्टन एगर ने हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार