भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के मोटेरा में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होने वाला है और इस पिंक बॉल टेस्ट में भी पिच से स्पिनरों को ही मदद मिलने की उम्मीद है। अगर इंग्लैंड की टीम इस पिंक बॉल टेस्ट से वापसी की उम्मीद कर रही है तो, तो ये उनके लिए एक बहुत बड़ा झटका होने वाला है।

Advertisement

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट में इंग्लिश टीम के लिए राह आसान नहीं होने वाली है क्योंकि मोटेरा की पिच से भी तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलने के आसार ना के बराबर हैं ऐसे में जो रूट की टीम सीरीज में वापसी करने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आने वाली है। 

Advertisement

अगर भारतीय सरज़मीं पर एकमात्र डे-नाइट टेस्ट की बात करें तो, घरेलू टीम के तेज गेंदबाजों ने बांग्लादेश के सभी विकेट हासिल किए थे लेकिन अहमदाबाद में हालात बहुत अलग होने की उम्मीद है।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। भारत को सीरीज के बाकी बचे दो टेस्टों में से एक में भी हारना नहीं है और एक मैच जीतना भी बेहद जरूरी होगा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने मोटेरा की पिच को लेकर बयान देते हुए कहा, 'भारत घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश करेगा क्योंकि टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का यह उसका सबसे अच्छा मौका है। मोटेरा में भी पिच एक बार फिर टर्नर बनने जा रही है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार