Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 भारत में और उसका अगला एडिशन बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा। एशिया क्रिकेट काउंसिल द्वारा स्पॉसरशिप राइट्स के लिए जारी रुचि अभिव्यक्ति आमंत्रण (IEOI) में इसकी जानकारी दी है।  

Advertisement

भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास की  सबसे सफल टीम है औऱ अभी तक आठ बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारतीय टीम  ही फिलहाल मौजूदा चैंपियन है। इससे पहले भारत ने एक ही बार  इस टूर्नामेंट  की मेजबानी की है, वो भी 1990 में जहां भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था। 

Advertisement

2016 से यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है और हर बार इसका आयोजन बड़े वैश्विक टूर्नामेंट से पहले हुआ। 2026 टी-20 वर्ल्ड कप का मेजबानी भी भारत है,  इसलिए 2025 एशिया कप भी टी-20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा।

2027 का एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में होगा और इसे वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर इसे वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। बता दें कि उसी साल साउथ अफ्रीका की मेजबानी में वनडे  वर्ल्ड कप आयोजित होगा। 

प्रत्येक एडिशन में 13 मैच खेले जाएंगे। भारत के अलावा, बांग्लादेश, पाकिस्तान,श्रलंका और अफगानिस्तान टूर्नामेंट में भाग लेंगी और छठी  टीम का चयन के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेला जाएगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार