India Tour Of Australia 2020-21: ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर को भरोसा है कि उनके गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज़ से सबक सीखा है। लैंगर का मानना ​​है कि दो साल के दौरान मिले अनुभव ने उनके गेंदबाज़ों को बेहतर क्रिकेटर बना दिया है।

Advertisement

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत के दौरान जस्टिन लैंगर ने कहा, 'वह तब मुश्किल हो गया था क्योंकि भारत अपने खेल में टॉप पर था, वह अपने इतिहास में पहली बार हमें हराने के हकदार थे। लेकिन हमारे लोग अब दो साल बेहतर हैं और बहुत सारे भारतीय खिलाड़ी समान हैं, और अधिक अनुभवी हैं। मैं इस सीरीज़ के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'

Advertisement

लैंगर ने आगे कहा, 'अगर मैं उस समय (2018-19) में वापस जाऊंगा, तो हम पर्थ टेस्ट मैच जीतने के बाद MCG में टॉस हार गए संभवत टेस्ट क्रिकेट में मैंने पहली बार इतना फ्लैट विकेट देखा। भारत ने करीब दो दिनों तक गेंदबाजी की। और फिर हमें वापस SCG में अगले टेस्ट मैच में एक फ्लैट विकेट पर ही खेलना पड़ा।'

बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। ऐसे में निश्चित तौर पर भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा आसान नहीं रहने वाला है। वनडे सीरीज का शूरूआत 27 नवंबर से होगी। वहीं टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार