भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया कंगारूओं के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश में जुटी हुई है। हालांकि, पहले दिन टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा। पुजारा को नाथन लायन ने पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

इस डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को दूसरे सत्र की समाप्ति की घोषणा होने से कुछ ओवर पहले ही मेजबान टीम को भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का अहम विकेट मिला।

Advertisement

इस मैच में पुजारा का अहम विकेट लेने वाले नाथन लॉयन ने एक और अनोखा रिकॉर्ड कायम कर लिया। लायन अब तक अपने टेस्ट करियर में 24,500 से ज्यादा गेंदें डाल चुके हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक भी फ्रंट-फुट नो-बॉल नहीं फैंकी। यानि उन्होंने एक बार भी ओवर स्टैपिंग द्वारा नो-बॉल नहीं डाली है, जो कि आजकल बहुत कम देखने को मिलता है। 

2018 में लायन ने दो नो-बॉल फैंकी थी और अब उनके नाम पर कुल 3 नो-बॉल दर्ज हैं और हैरानी की बात ये है कि ये तीनों नो-बॉल उनके नाम पर फील्डर्स की गलती के कारण दर्ज हुई है और उससे भी हैरानी की बात ये है कि ये तीनों नो-बॉल्स लैग साइड पर एक अतिरिक्त फील्डर के सर्कल के बाहर खड़े होने के कारण देनी पड़ी।

अगर इस मैच की बात की जाए तो ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए हनुमा विहारी और अजिंक्या रहाणे क्रीज पर टिके हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार