India tour of Australia 2020-21 Schedule Confirmed: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अगले महीने से शूरू होने वाली वनडे, टी-20 औऱ टेस्ट सीरीज के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। दौरे की शुरूआत वनडे सीरीज के साथ 27 नवंबर से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगी। पहले दो मैच सिडनी में होने के बाद तीसरा वनडे मनुका ओवल कैनबरा में खेला जाएगा। 

Advertisement

इसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरूआत मनुका ओवल में 4 दिसंबर से होगी। इसके बाद आखिरी दो टी-20 मैच सिडनी में खेले जाएंगे।

Advertisement

टेस्ट सीरीज से दो तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेले जाएंगे। इनमें से एक मुकाबला डे-नाइट होगा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरूआत एडिलेड ओवल में 17 दिसंबर से होगी। यह दोनों टीमों के बीच होने वाला पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इसके बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न में ही खेला जाएगा। 

भारतीय क्रिकेट टीम यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन के समापन के बाद 12 नवंबर को सिडनी पहुंचेगा। जहां पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहेगा। हालांकि न्यू साउथ वेल्स सरकार ने कोहली एंड कंपनी को क्वारंटीन के दौरान ग्रुप्स में ट्रेनिंग करने की इजाजत दी है। खिलाड़ी कितनी संख्या में ट्रेनिंग करेंगे,इसके लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज

Advertisement

पहला वनडे          27 नवंबर        सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

दूसरा वनडे          29 नवंबर        सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

तीसरा वनडे         2 दिसंबर        मनुका ओवल, कैनबरा

Advertisement

 

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज

पहला टी-20 इंटरनेशनल    4 दिसंबर    मनुका ओवल, कैनबरा

Advertisement

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल    6 दिसंबर    सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल    8 दिसंबर   सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

 

Advertisement

पहला प्रैक्टिस मैच       6 से 8 दिसंबर    ड्रामोयने ओवल, सिडनी

दूसरा प्रैक्टिस मैच    11 से 13 दिसंबर (डे-नाइट), सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

 

Advertisement

भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट (डे-नाइट)    17 से 21 दिसंबर       एडिलेड ओवल

दूसरा टेस्ट                   26 से 30 दिसंबर       मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

Advertisement

तीसरा टेस्ट              7 से 11 जनवरी (2021)  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

चौथा टेस्ट                   15 से 19 जनवरी            गाबा, ब्रिस्बेन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार