सिडनी, 4 फरवरी (CRICKETNMORE): ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल ने शुक्रवार को कहा है कि ऑस्ट्रेलिया का आगामी भारतीय दौरा हर खिलाड़ी की असल परीक्षा साबित होगा। मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में काफी लंबा समय बिताया है। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने IPL 2017 में खेलने से किया इनकार, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में लेंगे हिस्सा

Advertisement

मैक्सवेल की कोशिश भारत दौरे पर टेस्ट टीम में अंतिम एकादश में नंबर छह पर अपनी जगह पक्की करने पर होगी। 

Advertisement

मैक्लवेल ने कहा है कि मेहमानों को भारतीय स्पिन आक्रमण का सामना करने के लिए सही शॉट का चयन करना होगा। 

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट ने मैक्सवेल के हवाले से लिखा है, "आपको समांजस्य बिठाना होगा। आपको इस काबिल बनना होगा की आप पारी के बीच में अपना खेल बदल सकें। इसलिए यह हर खिलाड़ी के लिए असल परिक्षा साबित होगा।"

उन्होंने कहा, "भारतीय खिलाड़ी भी पारी के दौरान कभी स्वीप शॉट खेलते हैं तो कभी कदमों का इस्तेमाल करते हैं, कभी बैकफुट पर खेलते हैं।"

उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि हम भी ऐसा कर सकें और स्पिन खेलने पर मेहनत कर सकें क्योंकि यह इस दौरे के लिए अहम बात है।"

Advertisement

इस समय न्यूजीलैंड में खेली जा रही चैपल हैडली श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे मैक्सवेल ने कहा कि भारत में सफल होने के लिए आपको कई रणनीतियां तैयार करनी पड़ेगी। 

उन्होंने कहा, "मैं आश्वस्त नहीं हूं कि यह ऐसी जगह है जहां आप आराम से खेल सकते हैं। यहां आपको रन बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। एक मैच के लिए आपके पास कई रणनीति होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "यह शायद मैं सीख चूका हूं। आप वहां सिर्फ एक रणनीति से नहीं जा सकते।" बुरी खबर: चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम इंडिया

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी से पुणे में शुरू होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार