Australia U19 vs India U19, 2nd Youth ODI Highlights:  वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi), अभिज्ञान कुंडू (Abhigyan Kundu) और विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) की अर्धशतकीय पारियों के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre ) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत की अंडर-19 टीम ने बुधवार (24 सितंबर) को ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले गए दूसरे यूथ वनडे  ऑस्ट्रेलिया को 51 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत की टीम ने 49.4 ओवर में 300 रन बनाए। शानदार फॉर्म में चल रहे टॉप स्कोरर रहे अभिज्ञान ने 64 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। इसके अलावा विहान ने 74 गेंदों में 70 रन और सूर्यवंशी ने 68 गेंदों में 70 रन बनाए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए विल बायरोम ने 3 विकेट, कप्तान यश देशमुख ने 2 विकेट, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, कैसी बार्टन औऱ हेडन शिलर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 47.2 ओवर में 249 रन पर ऑलआउट हो गई। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे जेडन ड्रेपर ने शानदार शतक जड़ते हुए 72 गेंदों में 107 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा आर्यन शर्मा ने 38 रन बनाए। 

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे भले ही बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा कनिष्क चौहान ने 2 विकेट, किशन कुमार, आरएस अम्ब्रिश, खिलान पाटिल और विहान मल्होत्रा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही सूर्यवंशी ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। वह यूथ वनडे करियर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने उनमुक्त चंद को पीछे छोड़ा, जिन्होंने यूथ वनडे  में 21 पारियों मे 38 छक्के जड़े। सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ पारी में पांचवां छक्का जड़कर यह कार्तिमान अपने नाम किया और उन्होंने सिर्फ 10 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार