अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका U19 के खिलाफ आगामी द्विपक्षीय टी20 सीरीज और उसके बाद होने वाले ICC U19 महिला विश्व कप के लिए भारतीय U19 महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान धाकड़ बल्लेबाज़ शफाली वर्मा को सौंपी गई है।

Advertisement

ICC U19 महिला T20 विश्व कप का पहला संस्करण दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इस विश्व कप की बात करें तो भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी, जहां टीमों को छह के दो ग्रुपों में रखा जाएगा।

Advertisement

प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें फिर सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 27 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम के जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा। इस विश्व कप का फाइनल 29 जनवरी को इसी मैदान पर होगा।

SA T20s के लिए भारत U19 महिला टीम: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

ICC अंडर 19 महिला विश्व कप के लिए भारत U19 महिला टीम - शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार