India Women vs Malaysia Women: आईसीसी अंडर19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 (ICC Under 19 Women's T20 World Cup 2025 ) का 16वां मुकाबला मंगलवार, 21 जनवरी को भारत और मलेशिया के बीच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने महज़ 2.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर विपक्षी टीम को 10 विकेट से रौंदते हुए हराया। गौरतलब है कि इस दौरान 19 साल की वैष्णवी शर्मा (Vaishnavi Sharma) ने हैट्रिक चटकाते हुए पांच विकेट झटके और देश के लिए अंडर19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी भी बनी।

Advertisement

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान निकी प्रसाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने मलेशिका के बैटिंग ऑर्डर को किसी ताश के पत्ते की तरह बिखेर दिया। 19 वर्षीय वैष्णवी शर्मा सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने हैट्रिक भी हासिल किया और ऐसा करने वाली अंडर19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।

Advertisement

वैष्णवी के अलावा आयुषी शुक्ला ने भी 3.3 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं जोशीता वीजे ने एक विकेट अपने नाम किया। गौरतलब है कि इस दौरान मलेशिया वुमेंस टीम के लिए एक भी बैटर दहाई तक का स्कोर नहीं बना सकीं और पूरी टीम 14.3 ओवर में सिर्फ 31 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

इसके बाद भारतीय टीम के लिए बचा हुआ काम सलामी जोड़ी गोंगाडी त्रिशा और जी कमलिनी ने पूरा किया। 19 वर्षीय त्रिशा ने मैदान पर उतरते ही तबाही मचा दी और महज़ 12 बॉल पर 5 चौके ठोकते हुए 225 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 27 रन जोड़े। दूसरी तरफ विकेटकीपर बैटर कमलिनी ने भी 5 बॉल पर एक चौका लगाते हुए 4 रन जोड़े और इस तरफ टीम इंडिया ने महज़ 2.5 ओवर में ही 32 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आपको बता दें कि मलेशिया को धूल चटाने से पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज वुमेंस को भी कुछ इसी तरह रौंदा था। ये टीम इंडिया का टूर्नामेंट में पहला मैच था जहां उन्होंने विपक्षी टीम को 44 रनों पर ऑल आउट करके 4.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि अब भारतीय टीम ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल पर 2 मैचों में 2 जीत और कुल 4 अंकों के साथ सबसे ऊपर विराजमान है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार