भारत और अफ़गानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार, 17 जून को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा लेकिन मैच से पहले भारतीय फैंस के मन में लखनऊ के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान लखनऊ में मौसम गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है। दोपहर में तापमान 40-41°C तक पहुंच सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए फैंस को पूरे 100 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

Advertisement

बता दें कि शुभमन गिल की टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और लखनऊ में भारत की कोशिश एक और जीत हासिल करके तीन मैचों की सीरीज़ अपने नाम करने की होगी। वहीं, दूसरी तरफ अफ़गानिस्तान को अपनी उम्मीदें ज़िंदा रखने और सीरीज़ को निर्णायक मैच तक ले जाने के लिए जीतना ज़रूरी होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम इस मैच में भारत को फाइट दे पाती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर एकाना स्टेडियम की पिच की बात करें तो आम तौर पर गेंदबाज़ों, खासकर स्पिनरों को पिच से काफी मदद मिलती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है, जिससे बल्लेबाज़ी करना मुश्किल हो जाता है। आक्रामक शॉट खेलने से पहले बल्लेबाज़ों को आमतौर पर क्रीज़ पर कुछ समय बिताना पड़ता है। इस मैदान पर वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 213 रन रहा है। ऐसे में अगर इस बार भी एक लो स्कोरिंग थ्रीलर देखने को मिले तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार