बेशक भारत ने बीते 24 महीनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 12 मैचों में से सात में जीत हासिल की है, लेकिन शुक्रवार से जब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी तो मेजबान होने के नाते मनोवैज्ञानिक बढ़त मेजबान ऑस्ट्रेलिया को ही होगी। सीरीज का पहला वनडे मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 

Advertisement

बता दें कि 9 महीने के बाद टीम इंडिया कोई वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। भारत ने अपना आखिरी मैच फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 
भारत को वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की कमी तो खलेगी ही साथ ही हरफनमौला खिलाड़ियों की कमी के कारण गेंदबाजी में भी उसके पास कम विकल्प हैं। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास चुनने के लिए कई हरफनमौला खिलाड़ियों के कई सारे विकल्प हैं।

Advertisement

भारत ने आखिरी बार 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब उसने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के उसके घर में हासिल दबदबे के खिलाफ था।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 मैच खेले हैं और भारत के हिस्से इनमें से सिर्फ 13 में जीत आई है। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत को 36 मैचों में हार मिली है।

भारतीय टीम में रोहित के स्थान पर मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया जा सकता है। हाल ही में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए मयंक ने शानदार पारियां खेली थीं और 424 रन बनाए थे।

पूरी संभावना है कि वह बाएं हाथ के शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने मयंक के साथ ही आएंगे। धवन ने भी आईपीएल में अपने बल्ले का जौहर दिखाया था और 600 से ज्यादा रन बनाए थे। केएल राहुल के बाद वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर थे।

Advertisement

रोहित की गैरमौजूदगी पर ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से कहा, "वह निश्चित तौर पर महान खिलाड़ी हैं, ऐसे बल्लेबाज जो हमारे खिलाफ सफल रहे हैं। जैसा मैने कहा आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हो। रोहित के लिए चोटिल होना अच्छा नहीं है। लेकिन जो भी उनकी जगह आएगा, शायद मयंक अग्रवाल, वह भी शानदार फॉर्म में हैं। उनकी जगह एक अच्छा खिलाड़ी आएगा।"

हकीकत यह है कि भारत का शीर्ष क्रम आईपीएल में फॉर्म में दिखा था जो उसके लिए अच्छी बात है। कप्तान विराट कोहली ने भी रन किए थे और श्रेयस अय्यर ने भी।

फिंच ने कहा, "फॉर्म चाहे किसी भी तरह की क्रिकेट हो, ग्रेड क्रिकेट या टेस्ट क्रिकेट, मायने रखती है। रन बनाना, मैदान पर जाना अच्छा है।"

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम में देखें तो डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रन बनाए थे पर स्टीव स्मिथ का बल्ला राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं चला था।

हरफनमौला खिलाड़ियों के विकल्प के मामले में ऑस्ट्रेलिया मेहमान टीम से एक कदम आगे रह सकती है।

मेजबान टीम के पास कई सारे हरफनमौवा खिलाड़ी हैं। भारत के पास रविंद्र जडेजा ही हैं। हार्दिक पांड्या भी टीम में हैं लेकिन आईपीएल में उन्हें गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया था।

Advertisement

ऐसे बल्लेबाजों का न होना जो गेंदबाजी भी कर सकें या वाइस वर्सा, भारत के मुख्य गेंदबाजों पर दबाव डाल देगा। अगर वह कमजोर होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया कई सारे रन करेगी।

विकेट के बल्लेबाजों के मददगार होने की उम्मीद है लेकिन फिंच ने कहा कि इसका कुछ पता नहीं

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "मैंने जस्टिन लैंगर (मुख्य कोच) से बात की है, लेकिन उन्होंने कहा है कि पिच ढकी हुई है। इसके बारे में पता नहीं। हमें कल वहां जाकर पता चलेगा।"

Advertisement

सीरीज के शुरुआती दो मैच एससीजी में ही खेले जाएंगे और इसमें 50 फीसदी दर्शक मौजूद रहेंगे।

एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड ( India vs Australia Head to Head Record)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 140 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 78 और भारत ने 52 मैच खेले गए हैं, जबकि 10 मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं भारत ने पिछले दौरे पर हुए तीन वनडे मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। 

Advertisement

टीमें (सम्भावित प्लेइंग इलेवन) 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल (उप-कप्तान/विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैन/ शार्दूल ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशैन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा,ग्लेन मैक्सवेल,मार्कस स्टोइनिस।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार