India vs Australia 4th Test, Day 5: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के मैदान पर चौथे टेस्ट के पांचवे दिन का खेल खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के जल्दी आउट हो जाने के बाद भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को एक बार फिर संकट से उबारने का काम किया। हालांकि टेस्ट मैच के पांचवे दिन की पिच पर बल्लेबाजी करना पुजारा के लिए इतना आसान नहीं रहा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज पुजारा का डिफेंस तोड़ने में एक बार फिर नाकामयाब दिखे जिसके बाद उन्होंने दूसरा पैतरा निकाला। कंगारूओं ने एक के बाद एक शॉर्ट बॉल फेंककर पुजारा पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज इसमें कामयाब नहीं हुए। पुजारा ने अपने शरीर पर एक के बाद एक कई गेंदे खाई।

Advertisement

हेजलवुड की एक गेंद पर तो पुजारा घायल होने से बचे। हेजलवुड की तेज गेंद पुजारा के ग्लव्स पर लगी और उसके बाद बल्लेबाज का रिएक्शन देखने वाला था। पुजारा को इतनी तेज गेंद लगी थी कि उन्होंने तुरंत बल्ले को फेंक दिया और पिच पर जाकर लेट गए। मैदान पर फिजियो आए और पुजारा की जांच की गई।

मेडिकल उपचार लेने के बाद पुजारा ने अपनी पारी जारी रखने का फैसला किया। पुजारा का डिफेंस देखकर तो ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम यही सोच रही होगी कि आखिर यह दीवार टूटती क्यों नहीं है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार 91 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार