India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट मैच में नंबर 9 पर बैटिंग करने वाले बांए हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान अक्षर पटेल के बल्ले से 10 चौका और 1 छ्क्का निकला। अक्षर पटेल ने उस पिच पर रन बनाए हैं जिसपर रन बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी संघर्ष करते हुए नजर आए। टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले ही पिच को लेकर ऑस्ट्रेलियन मीडिया में तरह-तरह की बातें चल रही थी। 

Advertisement

इस बीच अक्षर पटेल ने अपनी बातों से पिच को लेकर बवाल खड़ा करने वालों पर तंज कसा है। अक्षर पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में हंसते हुए जवाब देते हुए कहा, 'जब तक हम कल बल्लेबाजी करेंगे तब तक पिच अच्छा खेलेगी और जब हमें गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा तब हमें मदद मिलने लगेगी।'

Advertisement

अक्षर पटेल अपनी बातों से तंज कसते हुए कहना चाह रहे थे कि जब ऑस्ट्रेलिया खेलती है तब पिच गेंदबाजों को मदद करने लगती है और जब इंडिया बैटिंग करती है तो पिच बल्लेबाजों को मदद करने लगती है। बता दें कि टीम इंडिया की पहली पारी 400 रनों पर सिमट गई है। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 223 रनों की बढ़त बना ली है। 

रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 120 रन बनाए इसके अलावा अक्षर पटेल ने 84 और रवींद्र जडेजा ने 70 रनों की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में महज 177 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए वहीं स्टीव स्मिथ ने 37 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार