India vs Australia: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने सूर्यकुमार यादव को 'क्लास प्लेयर' बताया है और कहा है कि 30 साल के इस खिलाड़ी को आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम में होना चाहिए था। यादव ने मुंबई इंडियंस को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने में बड़ा रोल निभाया था। उन्होंने आईपीएल-13 में 480 रन बनाए थे। उनकी शानदार फॉर्म के बाद भी हालांकि वह आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए।

Advertisement

लारा ने स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए कहा, "हां, निश्चित तौर पर, वह क्लास खिलाड़ी हैं। मैं सिर्फ उन खिलाड़ियों को नहीं देखता हूं जो रन बनाते हैं। मैं उनकी तकनीक, काबिलियत, दबाव में खेलना, जिस क्रम पर वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, यह देखता हूं। मेरे हिसाब से यादव ने मुंबई के लिए शानदार काम किया।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "वह हमेशा रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के बाद बल्लेबाजी करने आते थे। वह दबाव में रहते थे और वह नंबर-3 पर आते थे। याद रखिए, सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर तीन नंबर का बल्लेबाज किसी भी क्रिकेट टीम में आमतौर पर आपका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होता है, सबसे भरोसेमंद भी होता है। मेरे लिए वह मुंबई इंडियंस के लिए यह थे और मैं इसका कोई कारण नहीं देखता हूं कि वह टीम में क्यों नहीं हैं।"

भारत को आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से हो रही है। इसके बाद छह दिसंबर से टी-20 सीरीज और फिर 17 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार