विराट कोहली आज के टाइम में फिटनेस का पर्याय बन चुके हैं। जीत हो या हार, किसी महत्वपूर्ण मैच का फाइनल हो या नेट सेशन विराट कोहली को अकल्पनीय फिटनेस के साथ मैदान पर देखा जाता है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। टी-20 सीरीज की शुरुआत से पहले विराट कोहली बैटिंग के अलावा गेंदबाजी में भी हाथ आजमा रहे हैं। कुछ साल पहले पीठ की समस्या के कारण विराट कोहली गेंदबाजी से दूर हो गए थे। विराट कोहली ने कई साल तक गेंदबाजी नहीं की लेकिन, अब एक बार फिर किंग कोहली गेंदबाजी के लिए तैयार हो गए हैं।

Advertisement

नेट सेशन में प्रत्येक भारतीय फ्रंटलाइन गेंदबाज को लगभग एक घंटे तक स्मैश करने के बाद नेट्स में लगभग 30 मिनट तक कोहली ने गेंदबाजी की है। विराट कोहली की बॉलिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विराट को गेंदबाजी करता देखकर हार्दिक पांड्या से लेकर हर्षल पटेल का रिएक्शन देखते बनता था।

Advertisement

विराट को गेंदबाजी में हाथ आजमाता देखकर हार्दिक, हर्षल और दीपक चाहर आवाक रह जाते हैं जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 4 विकेट दर्ज हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में भी विराट कोहली ने 4 विकेट लिया है।

जून 2019 में पीठ की चोट के बाद कोहली ने लगभग तीन साल तक गेंदबाजी नहीं की थी। आश्चर्यचकित रूप से विराट कोहली को एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपकमिंग घरेलू सीरीज में विराट बतौर गेंदबाज विपक्षी टीम के लिए एक बड़े आश्चर्य साबित हो सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार