24 मार्च, धर्मशाला (CRICKETNMORE)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक टेस्ट मैच धर्मशाला में 25 मार्च को खेला जाएगा। कोहली एंड कंपनी के अलावा स्टीव एंड कंपनी किसी भी हाल में धर्मशाला टेस्ट मैच में अच्छा परफॉर्मेंस कर सीरीज को जीतने की भरपूर कोशिश करेगी।

Advertisement

धर्मशाला में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। जहां तक धर्मशाला के विकेट की बात है को क्यूरेटर ने पहले ही दोनों टीमों को हिदायत दे दी है कि पिच उछाल वाली होगी और तेज गेंदबाजों को भरपूर फायदा होने वाला है। ऐसे में देखना होगा कि कोहली फाइनल टेस्ट मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं।

Advertisement

आईए जानते हैं संभावित प्लेइंग इलवेन जो कोहली धर्मशाला टेस्ट मैच में उतार सकते हैं। IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

ओपनिंग के लिए केएल राहुल और मुरली विजय तय, टीम को अच्छी शुरुआत देने का होगा दबाव..

 

केएल राहुल:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की है। इस सीरीज में अबतक केएल राहुल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं। इस सीरीज में खेले अबतक की पांच पारियों में केएल राहुल ने 64, 10, 90, 51 और 67 रन की पारी खेलकर कंगारू के खिलाफ कमाल दिखाने में सफल रहे हैं।

हालांकि अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद भी राहुल शतक तक पहुंचे में असफल रहे ऐसे में निर्णायक टेस्ट मैच में केएल राहुल कंगारू के खिलाफ कुछ बड़ा करना चाहेगें।

मुरली विजय पर ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाजी पर धर्मशाला की पिच पर खुद को साबित करने का होगा दबाव►

 
Advertisement

कंधे की चोट के बाद तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर मुरली विजय में शानदार बल्लेबाजी की और 82 रन बनाए। हालांकि शतक से 18 रन पीछे रहने वाले मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर के बाद भारतीय पारी को संवारने में खास भूमिका निभाई थी।

Advertisement

ऐसे में जहां धर्मशाला में कोहली एंड कंपनी उम्मीद कर रही है कि मुरली विजय इसी फॉर्म को बरकरार कर मैदान पर उतरे और भारत अहम मुकाबले में अच्छी शुरुआत दें।

फिर से चेतेश्वर पुजारा को खेलनी होगी मैराथन पारी..►

 

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने जिस अंदाज में तीसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी की थी वो शानदार और बेहद ही कमाल की थी। भारत के तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड बनानें वाले पुजारा ने साबित कर दिया है कि भारत में उनको आउट करना विरोधी गेंदबाजों के लिए टेढ़ी खीर है। राहुल द्रविड़ के बाद पुजारा ने नंबर 3 पर अपनी मौजूदगी साफ तौर पर साबित कर दी है।

तीसरे टेस्ट मैच में पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के 451 रन के सामने जो बल्लेबाजी की उससे 2001 में महान लक्ष्मण के द्वारा खेली गई पारी की याद ताजा हो गई। पुजारा ने तीसरे टेस्ट मैच में 202 रन की पारी उस समय खेली जब भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जमाकर पुजारा सचिन और लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पुजारा ने अपने रक्षात्मक शैली से कंगारु गेंदबाजों को हावी होने से रोक दिया है। ऐसे में धर्मशाला की उछाल भरी पिच पर पुजारा के ऊपर एक बार फिर भारतीय मीडिल ऑर्डर को संवारने की जिम्मेदारी होगी।

विराट कोहली को आना होगा फॉर्म में औऱ बड़ी पारी खेलनी होगी►

 

Advertisement

विराट कोहली या फिर श्रेयस अय्यर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा है। इसके अलावा तीसरे टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान कोहली अपने कंधे को चोटिल भी कर चुके हैं। ऐसे में कोहली के तीसरे टेस्ट मैच में खेलने को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है। कोहली ने चौथे टेस्ट मैच से पहले बयान देते हुए कहा है कि वो पूरी तरह से फिट रहे तभी धर्मशाला टेस्ट मैच में उतरेगें।

ऐसे में बीसीसीआई ने कोहली के बैकअप के रूप में श्रेयस अय्यर को टीम में बुलाया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि विराट कोहली धर्मशाला टेस्ट मैच में फिट रहेगें और अहम और निर्णायर मुकाबले में टीम में वापसी कर लेगें।

Advertisement

रहाणे पर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी►

 

रहाणे

Advertisement

कोहली की तरह की रहाणे का फॉर्म चरमराया हुआ है। ऐसे में धर्मशाला टेस्ट मैच में रहाणे को किसी भी हाल में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी जिसके तहत भारत की टीम निर्णायक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना सके।

नंबर 5 पर रहाणे एक अहम बल्लेबाज हैं यदि रहाणे चौथे टेस्ट मैच में अपने खेल के अनुरूप अच्छी बल्लेबाजी कर पाए तो निश्चित रूप में भारत के पास टेस्ट जीतने का सुनहरा मौका बन सकेगा।

करूण नायर पर नीचली क्रम को संवारने की जिम्मेदारी होगी►

 
Advertisement

करूण नायर

पिछले 2 टेस्ट मैच से नायर कोई कमाल नहीं कर पाए हैं। अब जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का सफर अपने अंतिम मौकाम पर है ऐसे में करूण नायर से क्रिकेट फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि एक अच्छी पारी खेलकर भारत को टेस्ट जीतने में मदद करे।

Advertisement

नायर ने बेंगलुरु टेस्ट मैच में 26 रन, 0 और रांची टेस्ट मैच में केवल 23 रन बना पाए थे।  ऐसे में नायर के लिए धर्मशाला की पिच पर खुद को साबित करने का मौका होगा। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ नायर ने चेन्नई टेस्ट मैच में 303 रन की पारी खेली थी जिससे टेस्ट क्रिकेट में नायर ने खुद को साबित किया था। लेकिन उसके बाद से नायर कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

एक और कमाल की पारी की उम्मीद कर रहे हैं क्रिकेट फैन्स विकेटकीपर रिद्दीमान साहा से►

 

Advertisement

रिद्दीमान साहा

रिद्दीमान साहा ने तीसरे टेस्ट मैच में शतक जमाकर भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त दिलाने में खास भूमिका निभाई थी। साहा ने रांची टेस्ट मैच में पुजारा के साथ 303 रन की पार्टनरशिप करके कमाल कर दिया था।

ऐसे में निर्णायक टेस्ट मैच में एक बार फिर रिद्दीमान साहा पर उम्मीद होगी।

Advertisement

फिर से कमाल का खेल दिखाना होगा स्पिनर अश्विन को..►

 

अश्विन

Advertisement

तीसरे टेस्ट मैच में बिल्कुल बेजान रहे महान स्पिनर अश्विन के विकेट नहीं चटकाने के कारण कहीं ना कहीं भारत की टीम टेस्ट जीतने से चुक गई थी।  भारत में हमेशा कमाल की गेंदबाजी करने वाले अश्विन पर फाइनल टेस्ट मैच में फिर से भारत को टेस्ट जीताने की दबाव होगा।

धर्मशाला की उछाल भरी पिच पर अश्विन से गेंदबाजी के साथ – साथ कोहली चाहेंगे कि अच्छी बल्लेबाजी भी करे। अश्विन के लिए यह टेस्ट मैच काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

फिर से ऑल राउंड परफॉर्मेंस दिखाकर जडेजा कमाल करना चाहेगें►

 
Advertisement

रवींद्र जडेजा:

अपनी गेंदबाजी से जडेजा ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर से उम्मीद है कि जडेजा अपनी गेंदबाजी से भारत को जीत का ताज पहनाएगें।

Advertisement

रांची टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने कुल 8 विकेट चटकाने का कमाल किया था तो वहीं बल्लेबजी में अहम समय में तेजी से पचासा ठोककर भारत की पारी को 600 के पार पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था।

उछाल भरी पिच पर उमेश यादव को अपनी तेजी से कंगारुओं पर ढ़ाना होगा कहर..►

 

Advertisement

उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उमेश यादव ने कमाल की गेंदबाजी की है। अबतक 12 विकेट अपने नाम कर चुके उमेश यादव पर धर्मशाला की पिच पर घातक गेंदबाजी करने का शानदार अवसर होगा।

भुवनेश्वर कुमार की वापसी तय.. इशांत शर्मा की छुट्टी..►

 
Advertisement

धर्मशाला में उछाल भरी पिच दोनों टीमों को मिलने वाली है जिसके तहत दोनों टीम अपने प्लेयइंक इलेवन में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल कर सकता है। ऐसे में भारत की टीम अपने स्वींग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार को धर्मशाला टेस्ट मैच में शामिल कर सकती  है।

Advertisement

ऐसे मे यदि भुवनेश्वर कुमार टीम में आते हैं तो निश्चित तौर से इशांत शर्मा का पत्ता फाइनल टेस्ट मैच से कट जाएगा। इशांत शर्मा ने हालांकि अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन केवल 3 विकेट लेने में भी सफल हो पाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार