5 मार्च।  भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर आमने-सामने होंगी। यहां भारत एक-एक मौके पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से हारा है।

Advertisement

पहले वनडे मैच में भारत के विजय शंकर ने कोई खास परफॉर्म नहीं किया जिसके कारण हो सकता है कि उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका दिया जाए। गौरतलब है कि इस समय केदार जाधव भी टीम में शामिल हैं ऐसे में पांचवें गेंदबाज की भूमिका केदार जाधव बखुबी निभा रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि पहले वनडे में शिखर धवन फ्लॉप रहे थे ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या धवन को एक और मौका मिलता है या फिर केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

युजवेंद्र चहल को एक मैच और बाहर बैठना होगा। गौरतलब है कि सीरीज से पहले ही कोहली ने टीम की रणनीति को देखते हुए कहा था कि रिस्ट स्पिनरों का इस्तमाल रोटेट करते हुए किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार