India vs Australia: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेला जाने वाला पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पारी में काफी आक्रामकता दिखाई। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की झलक दिखाते हुए पहली ही गेंद पर छ्क्का जड़ दिया था।

Advertisement

शेफाली वर्मा को ऐसा करता देखकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की याद आ जाती है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टायला वैलेमिंक द्वारा फेंके जा रहे पहले ओवर की दूसरी गेंद और अपनी पहली ही गेंद पर शेफाली वर्मा ने तीनों विकेट छोड़ा और एक्स्ट्रा कवर की दिशा में जबरदस्त छक्का लगा दिया।

Advertisement

छक्का लगाने के बाद शेफाली वर्मा के चेहरे पर हंसी देखने लायक थी। वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन फिर एक के बाद एक उसने चार विकेट गंवाा दिए थे। एक ओर से टीम विकेट खो रही थी लेकिन दूसरी ओर जेमिमा रोड्रिग्स एक छोर पर टिकी रहीं।

जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से 36 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। मैच रद्द होने से पहले भारत ने 15.2 ओवर में 131 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण पहले तो मैच को रोका गया और फिर बाद में मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार