भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी तीन टेस्ट मैच को मिस करेंगे। विराट कोहली केवल एडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू होने वाले पिंक-बॉल टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे। विराट के जाने के बाद मैनेजमेंट के लिए एक प्रमुख चिंता यह होगी कि उनकी गैरमौजूदगी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कौन करेगा।

Advertisement

अब इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अपनी राय दी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत के दौरान, गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए रहाणे को तैयार होना चाहिए। इसके अलावा केएल राहुल या युवा शुभमन गिल में से किसी को भारत के लिए नंबर 5 पर खेलने के लिए तैयार होना चाहिए।

Advertisement

गावस्कर ने कहा, 'मुझे लगता है कि केएल राहुल शायद 4 पर खेलें या नहीं, वास्तव में मुझे लगता है कि विराट के चले जाने के बाद रहाणे नंबर 4 पर आएंगे। फिर आपके पास राहुल और शुभमन गिल हैं जो नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।'

बता दें कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर को खेलना है। भारतीय टीम के लिए इस सीरीज से पहले अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा फिट होकर ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो हिटमैन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और चौथा टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार