नागपुर, 10 नवंबर | भारत और बांग्लादेश आज यहां के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला खेलेंगे। सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है इसलिए यह मैच निर्णायक है। जिसके हिस्से जीत आएगी वो टीम सीरीज अपने नाम करेगी।

Advertisement

इस सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना भारत के लिए अच्छी बात है। उन्होंने अपने करियर के 100वें और सीरीज के दूसरे मैच में 43 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेलकर भारत को एकतरफा जीत दिलाई।

Advertisement

नागपुर में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है लेकिन तीसरा टी-20 मैच जीतकर भारतीय टीम टी-20 सीरीज को जीतना चाहेगी। अबतक भारतीय टीम ने नागपुर में 3 मैच खेलें हैं जिसमें 1 मैच में ही भारतीय टीम को जीत मिली है। 

ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा समझदारी के साथ प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे तो वहीं अपनी बल्लेबाजी से भी बड़ा स्कोर बनानें की कोशिश करेंगे। दूसरे टी-20 में रोहित शर्मा ने 85 रनों की पारी खेली थी।

आपको बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा नागपुर की पिच का निरक्षण भी करने गए थे और साथ ही पानी के बोतल से बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए भी नजर आए हैं। 

400 छक्के का रिकॉर्ड

Advertisement

भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक और रिकार्ड हासिल करने के करीब हैं। बांग्लादेश सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे रोहित रविवार को होने वाले सीरीज के तीसरे मैच में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 400 छक्के पूरे करने से दो कदम दूर हैं। रोहित अगर और दो छक्के लगा लेंगे तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले क्लब में शामिल हो जाएंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार