Zaheer Khan Picks MI All Time XI: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) ने मुंबई इंडियंस की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने इस टीम में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी शामिल किए हैं। गौरतलब है कि वो खुद भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं।
इस टीम में जहीर खान ने सबसे पहले सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर और हिटमैन रोहित शर्मा को चुना। जान लें कि सचिन तेंदुलकर साल 2008 से साल 2013 तक MI का हिस्सा थे और उन्होंने इस दौरान 91 मैचों में एक शतक और 14 अर्धशतक के दम पर 2599 रन बनाए। बात करें अगर रोहित शर्मा की तो वो IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन (236 मैचों में 6149) बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार चैंपियन की ट्रॉफी जीती है।
गौर करें कि ओपनर्स के बाद जहीर खान ने अपनी टीम में नंबर-3 की पॉजिशन के लिए इंग्लिश विकेटकीपर बैटर जोस बटलर को चुना जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2016 से 2017 तक 24 मैचों में 527 रन ठोके। इसके अलावा उन्होंने दो और बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (112 मैचों में 3750 रन) और अंबाती रायडू (127 मैचों में 2635 रन) अपनी इलेवन में शामिल किए।
इसके बाद जहीर खान ने अपनी XI मजबूत करने के लिए दो बेहद ही घातक ऑलराउंडर जोड़े जो कि कोई और नहीं, कीरोन पोलार्ड (3915 रन और 79 विकेट) और हार्दिक पांड्या (1916 रन और 67 विकेट) हैं।
गौरतलब है कि आखिर में जहीर ने एक स्पिनर और तीन गेंदबाज़ों को टीम में जगह दी जो कि दिग्गज़ खिलाड़ी हरभजन सिंह (147 विकेट), जसप्रीत बुमराह (186 विकेट), लसिथ मलिंगा (139 मैचों में 195 विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (60 विकेट) हैं।
जहीर खान द्वारा चुनी हुई मुंबई इंडियंस की ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन: सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, जोस बटलर, सूर्यकुमार यादव, अंबाती रायडू, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, ट्रेंट बोल्ट।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।