पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज़ का तीसरा और आखिरी वनडे मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया जिसमें बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को 11 रनों से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा पल बांग्लादेश के गेंदबाज़ नाहिद राणा से जुड़ा था।

Advertisement

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के बल्लेबाज को आउट करने के बाद गाली दी और अग्रेसिव सेंड ऑफ दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया। ये नजारा पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी पारी के दूसरे ओवर में देखने को मिला, जब नाहिद राणा ने माज़ सदाक़त को पांच गेंदों में छह रन के स्कोर पर आउट कर दिया। उन्हें आउट करने के कुछ ही देर बाद, राणा को पवेलियन लौट रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को गाली देते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

अगर इस मैच में राणा के प्रदर्शन की बात करें तो, इस मुकाबले में बांग्लादेश के लिए ये स्टार खिलाड़ी ज़बरदस्त रहा। दूसरी पारी में 291 रनों के स्कोर का बचाव करते हुए, राणा टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से एक रहे; उन्होंने 10 ओवरों में 62 रन देकर दो विकेट चटकाए। मैच के बाद, बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज़ सामने आए और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने मैच के बाद कहा,"यकीनन ये एक बेहतरीन मैच था। लड़कों ने सच में बहुत अच्छा खेला, लेकिन हां, आखिरी ओवर में जब 14 रनों की ज़रूरत थी, तो हर कोई घबराया हुआ था। मुझे लगता है कि ये एक बेहतरीन विकेट था और अगर हम 300 रन बना लेते तो और भी अच्छा होता। लेकिन हम अच्छा खेल रहे हैं, खासकर जिस तरह से तमीम ने बल्लेबाज़ी की। लिटन दास, शांतो और तौहीद हृदय ने भी बहुत अच्छा खेला। तास्किन के बारे में, मुझे लगता है कि तास्किन ने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की। पहले तीन ओवरों में उन्होंने दो विकेट लिए और फिर आखिर में भी दो विकेट चटकाए। पूरी सीरीज़ के दौरान, उन्होंने और नाहिद ने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की और उनके बीच एक अच्छी साझेदारी है। मैं सच में बहुत खुश हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार