भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 सीरीज का आगाज 3 नवंबर से होगा। पहला मैच दिल्ली के अरूण जेटली मैदान पर खेला जाएगा। हमेशा की तरह इस बार भी टी-20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजो का धमाका देखने को मिल सकता है। ऐसे में ये देखना होगा कि इस बार सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा क्या कमाल कर पाते हैं। ऐसे में आईए जानते हैं 5 ऐसे भारतीय बल्लेबाज जिनपर फैन्स की रहेगी नजर।

Advertisement

रोहित शर्मा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ने कमाल कर दिखाया। बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने दोहरा शतक और शतक जमाकर खुद को साबित कर दिया। अब हिट मैन  का शो बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान देखने को मिलेगा। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा किस तरह का धमाका अपनी बल्लेबाजी से कर पाते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज तो सफल हैं ही बल्कि कप्तान के तौर पर भी जबरदस्त हैं। रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी-20 में 15 मैचों में कप्तानी की है जिसमें 12 में भारत को जीत दिलाई है। वहीं आईपीएल में अपनी कप्तानी के दौरान 4 खिताब मुंबई इंडियंस को दिलाई है। फैन्स भी छोटे फॉर्मेट में खासकर रोहित की कप्तानी देखना चाहते हैं। 

संजू सैमसन
विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल करने वाले संजू सैमसन का सिलेक्शन टी-20 सीरीज के लिए हुआ है। काफी समय से संजू सैमसन को लेकर भारतीय क्रिकेट में चर्चा हो रही है। संजू सैमसन नंबर 4 के बल्लेबाज हैं। ऐसे में ये देखना होगा कि संजू को प्लेइंग XI में मौका मिलता है या नहीं। संजू सैमसन बतौर विकेटकीपर भी अपनी भागी दारी दे सकते हैं। 

 

शिवम दुबे
ऑलराउंडर शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या की जगह मौका मिला है। अभी हाल ही में शिवम दुबे ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने परफॉर्मेंस से खुद को साबित किया है। इसके अलावा शिवम दुबे ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में 155 रन 4 मैच में बनाए थे। हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर शिवम दुबे चयनकर्ताओं की पसंद हैं।

आईपीएल में शिवम दुबे आरसीबी की टीम के सदस्य हैं। अब बांग्लादेश के खिलाफ मौका मिलने पर शिवम दुबे क्या कमाल करते हैं हर किसी की नजर टीकी होगी। 

Advertisement

शिखर धवन
हाल के समय में धवन अपने फॉर्म को लेकर जुझ रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ यह टी-20 सीरीज काफी अहम होने वाली है। इस साल धवन ने 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान उनका औसत केवल 20 का रहा है।

अब जब हर एक युवा बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहा है तो धवन के लिए खुद की जगह टीम में बनाए रखने के लिए लगातार अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा। चयनकर्ताओं की नजर भी टी-20 सीरीज में धवन के परफॉर्मेंस पर होगी। 

युजवेंद्र चहल
एक बार फिर स्पिन की कमान युजवेंद्र चहल पर होगी। हाल के समय में चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर रखकर दूसरे स्पिन गेंदबाजों को आजमाया है। टी-20 सीरीज में युजवेंद्र चहल की फिर से टीम इंडिया में वापसी हुई है। ऐसे में क्या चहल फिर से अपना कमाल कर सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार