2 जुलाई।  आईसीसी विश्व कप-2019 में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश से होगा। अभी तक अपराजेय चल रही थी भारतीय टीम को हालांकि अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश एक ऐसी टीम है जिससे इस विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद तो सभी ने की थी लेकिन जिस तरह की क्रिकेट यह एशियाई टीम खेल रही है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। 

Advertisement

भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो उसका श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा हाल हो जाएगा। 

Advertisement

बांग्लादेश किसी भी टीम का खेल बिगाड़ सकती है। 2007 विश्व कप में इसी टीम ने भारत को मात देकर शुरूआती दौर से बाहर कर दिया था। ऐसे में भारत को बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा। 

मौसम अपडेट

यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवाल को धूप खिली रहेगी और बारिश की संभावना कम है। यानि आजके मैच का मजा क्रिकेट फैन्स ले सकेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार