मैनचेस्टर, 2 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा मंगलवार से शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज से शुरू हो रहा है। दोनों टीमें ओल्डट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 मैच से सीरीज का आगाज करेंगी। भारत के लिए यह दौरा काफी मुश्किल माना जा रहा है ऐसे में उसकी कोशिश पहले मैच में जीत हासिल कर दौरे की सकारात्मक शुरुआत करने की होगी। 

Advertisement

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है। भारत ने हाल ही में आयरलैंड को दो टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी थी तो वहीं इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था। 

Advertisement

दोनों टीमें जीत के साथ आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतर रही हैं, लेकिन इस बात से भी भलीभांती वाकिफ हैं कि जिन टीमों से वो जीत के आ रही हैं वो मौजूदा समय में आउट ऑफ फॉर्म हैं। इस लिहाज से दोनों टीमों के सामने अभी तक के सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी को हराने की चुनौती है। 

विश्व क्रिकेट में मौजूदा समय में यह दो टीमें असल चैम्पियन मानी जाती हैं। इन दोनों के बीच की जंग रोचक और कड़ी होने की उम्मीद है। 

भारत की बात की जाए को उसके लिए इस दौरे पर उसके कलाई के गेंदबाज यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का रोल काफी अहम साबित हो सकता है। दोनों गेंदबाजों ने विदेशी जमीं पर मध्य के ओवरों में विपक्षी टीम को परेशन किया है। यह दोनों बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने देते और न ही विकेट पर पैर जमाने देते। 

 
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड में इसकी बानगी देखने को मिली है जबकि घर में तो इन दोनों ने अपने आप का कई बार साबित किया है। इन दोनों के सामने हालांकि अभी तक का सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम आने वाला है। इंग्लैंड के पास खेल को छोटे प्रारूप के खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं। एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, जॉनी बेयर्सटो, इयोन मोर्गन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का माद्दा रखते हैं। 

यह बल्लेबाज ऐसे हैं जो विकेट पर टिकने और साथ ही तेजी से रन बनाना दोनों बातें अच्छे से जानते हैं। इनसे निपटना न सिर्फ चहल और कुलदीप के लिए चुनौती होगा बल्कि भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और उमेश यादव के लिए भी बड़ी बात होगी। 

सीरीज की शुरुआत से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। उसके डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

वहीं अगर भारत की बल्लेबाजी की बात की जाए तो कोहली के लिए सलामी जोड़ी का चयन काफी मुश्किल होगा। रोहित शर्मा और शिखर धवन नियमित जोड़ी हैं, लेकिन केएल राहुल के रूप में भारत के पास एक और सलामी बल्लेबाज मौजूद है जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में तूफानी अर्धशतक लगाया था। कोहली ने उस मैच में धवन को बाहर किया था और रोहित को चौथे नंबर पर धकेल राहुल के साथ पारी का आगाज किया था। इस मैच में कोहली क्या करते हैं यह देखना होगा।

वहीं मध्यक्रम में सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या हैं। यह सभी बल्ले से खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

भारत के लिए इंग्लैंड में बल्लेबाजी आसान नहीं होगी क्योंकि घरेलू परिस्थतियों में लियाम प्लकंट, क्रिस जोर्डन, डेविड विले, आदिल राशिद बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

टीमें : 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव। 

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, सैम कुरैन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय ।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार