भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार (12 मार्च) से पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुभारंभ होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला रात 7.30 बजे से खेला जाएगा। पहले टी-20 में कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, आइए जानते हैं। 

विराट कोहली के 3000 रन

Advertisement

रनमशीन विराट कोहली अगर इस मैच में 72 रन बनान में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे। कोहली ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में अब तक खेले 85 मैच की 79 पारियों में 50.48 की औशत से 2928 रन बनाए हैं, जिसमें 25 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन रहा है।

विराट कोहली का तिहरा शतक

Advertisement

कोहली के टी-20 करियर का यह 300वां मैच होगा। यह मुकाम हासिल करने वाले वह भारत के पांचवें और 31वें खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए इस मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं, जिन्होंने 340 मैच खेले हैं। इसके बाद एमएस धोनी (331), सुरेश रैना (324), दिनेश कार्तिक (310) का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

युजवेंद्र चहल 1 विकेट हासिल करते हुए टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह को पछाड़ देंगे। फिलहाल दोनों के नाम इस फॉर्मेट में 59-59 विकेट दर्ज हैं। बुमराह निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। 

रोहित शर्मा के 9000 टी-20 रन

Advertisement

ओपनर रोहित शर्मा 26 रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के नौंवे क्रिकेटर बन जाएंगे। हिटमैन ने के नाम 340 मैच की 327 पारियों में 8974 रन हैं। भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्जादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली के 299 मैच की 284 पारियों में 9500 रन बनाए हैं।

ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बनेंगे रोहित

रोहित शर्मा (245) अगर पांच चौके मारने में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में 250 चौके मारने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक विराट कोहली (265), आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (253) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (250) ही यह कारनामा कर पाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार