India vs England 2nd Test Day 4: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को ढेर कर दिया है। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच को 317 रनों से जीत लिया है। इस मैच के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए लेकिन 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोईन अली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फैंस को काफी एंटरटेन किया।

Advertisement

मोईन अली ने 18 गेंदों पर ताबड़तोड़ 43 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान मोईन अली ने 3 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। मोईन अली जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो वह टेस्ट क्रिकेट में मिस्बाह उल हक के सबसे तेज 21 गेंदों पर 50 रनों के स्कोर को तोड़ देंगे।

Advertisement

हालांकि ऐसा नहीं हुआ और कुलदीप यादव की फिरकी में वह फंस गए। कुलदीप यादव ने गेंद को घुमाया और मोईन अली ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की वह गेंद को मिस कर गए और ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप कर दिया। मोईन अली की इस पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

अश्विन रहे मैच के हीरो: रविचंद्रन अश्विन ने अपनी गेंदबाजी के अलावा अपनी बल्लेबाजी से भी सभी को प्रभावित किया है। अश्विन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान कठिन पिच पर उन्होंने 106 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में भी अश्विन गेंदबाजी से कारगर साबित हुए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार