India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन की गेंद पर विराट कोहली चित्त हो गए। जेम्स एंडरसन ने 7 रन के स्कोर पर भारतीय कप्तान को चलता कर दिया। वहीं विराट कोहली जब आउट होकर सिर झुकाए पवेलियन जा रहे थे तब इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सपोर्टर बार्मी-आर्मी (Barmy Army) ने विराट कोहली को जमकर चिढ़ाया

Advertisement

बार्मी-आर्मी  Cheerio Virat कहकर हाथों से बाय-बाय का इशारा करते हुए विराट कोहली को चिढ़ा रही थी। हालांकि, पवेलियन की ओर जाते विराट कोहली ने बार्मी आर्मी की इस हरकत पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और चुपचाप पवेलियन चले गए। मैच के दौरान विराट कोहली एक बार फिर एंडरसन के सामने बेबस नजर आए थे।

Advertisement

एंडरसन द्वारा फेंके जा रहे 11 वें ओवर की पांचवी गेंद ऑफ स्‍टंप के करीब से निकली जिसे समझने में कोहली पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। कोहली ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और गेंद बल्‍ले का बाहरी किनारा लगकर बटलर के हाथों में पहुंच गई।

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली का यह फैसला गलत साबित हुआ और एक के बाद एक केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान कोहली ने अपना विकेट गंवा दिया। मालूम हो कि टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार