मुंबई, 11 दिसम्बर| भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान विराट कोहली (235) के दोहरे शतक, मुरली विजय (136) और जयंत यादव (104) की ओर से खेली गई शतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाकर 631 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में बनाए गए 400 रनों के आधार पर भारत ने 231 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

BREAKING: इस साल कोहली अनुष्का से करेंगे शादी, हुआ खुलासा

भारत ने तीसरे दिन शनिवार को सात विकेट के नुकसान पर 451 रन बनाए थे। कोहली एक दिन पहले 147 और जयंत 30 रनों पर नाबाद लौटे थे। इसके बाद भारत ने पहले सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए कोहली और जयंत की बेहतरीन साझेदारी के दम पर 597 रन बनाए थे।  दूसरे सत्र में जयंत ने अपना शतक पूरा किया, लेकिन 605 रनों के कुल योग पर आदिल राशिद ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा। कोहली और जयंत के बीच आठवें विकेट के लिए 241 रनों की साझेदारी हुई। जयंत ने 204 गेंदों में 15 चौके लगाए। 

Advertisement

कमाल की खूबसूरत और बिंदास है ललित मोदी की बेटी, देखकर दिवाने हो जाएगें

भारत का नौंवा विकेट 615 के कुल योग पर गिरा। उन्होंने अपनी पारी में 340 गेंदों का सामना कर 25 चौके और एक छक्का लगाया। इसके साथ ही कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह एक साल में तीन दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।  इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने 9 और उमेश यादव ने नाबाद सात रन बनाए। भुवनेश्वर के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम की पारी 631 रनों पर सिमट गई। 

जयंत यादव ने तोड़ा 51 साल का अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा ऐतिहासिक कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

कोहली टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धौनी के नाम था। धौनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी, 2013 में 224 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि मोइन अली तथा जोए रूट को दो-दो सफलता हासिल हुई, वहीं को दो और क्रिस वोक्स और जैक बॉल एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार