India vs England 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टी-20 के दौरान इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की तरफ से इस निर्णायक मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए कप्तान विराट कोहली आए थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।

Advertisement

वहीं रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले छक्कों की बरसात कर दी। पारी के 8वें ओवर में सैम करन की गेंद पर हिटमैन रोहित शर्मा ने फ्लिक करते हुए मिडविकेट की दिशा पर छक्का लगाया। रोहित शर्मा के बल्ले से इस शॉट को देखकर कप्तान विराट कोहली के चेहरे पर हंसी देखते हुए बनती थी।

Advertisement

रोहित शर्मा से ज्यादा कप्तान विराट कोहली उनके छक्के पर खुश नजर आए। रोहित शर्मा ने 34 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली है। रोहित शर्मा ने 188.24 की स्ट्राइक रेट के साथ अपनी पारी के दौरान 5 छक्के और 4 चौके लगाए थे। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने  इतने रन बना लिए हैं।

वहीं अगर टी-20 सीरीज की बात करें तो फिलहाल पांच मैचों की वनडे सीरीज 2-2 से बराबर है। दोनों ही टीमों में से जो भी टीम पांचवे टी-20 मुकाबले को जीतेगी वह इस सीरीज को जीत जाएगी। भारत और इंग्लैंड के इसके बाद 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार