लंदन, 6 सितम्बर (CRICKETNMORE)| साउथम्पटन में चौथा टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड के हाथों 1-3 से सीरीज गंवा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम यहां ओवल मैदान पर शुक्रवार से शुरू होने जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी। विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को साउथम्पटन में 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था। चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे।

Advertisement

भारतीय टीम एक समय तीन विकेट पर 123 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद उसने सात विकेट महज 61 रन पर गंवाकर इंग्लैंड के सामने घुटने टेक दिए थे। 

Advertisement

भारत के लिए सीरीज में सर्वाधिक रन बनार चुके कोहली खुद आगे आकर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कोहली सीरीज में अब तक 544 रन बना चुके हैं। 

लेकिन, अन्य बल्लेबाजों के बल्ले रन न निकल पाना टीम इंडिया के चुनौती पैदा कर रही है। कोहली और रहाणे ने चौथे टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाए थे और शतकीय साझेदारी भी की थी। लेकिन इनके आउट होते ही भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। 

हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सीरीज में अब तक बल्ले से नाकाम रहे हैं। उन्होंने पूरी सीरीज में केवल एक अर्धशतक लगाया है। ऐसे में टीम प्रबंधन मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को मौका दे सकता है। 

Advertisement

वहीं सलामी जोड़ी के लिए पृथ्वी शॉ भी टीम में जगह बनाने के रेस में हैं। 

 

गेंदबाजी विभाग में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को नेट पर गेंदबाजी नहीं की थी और ऐसी भी खबरें आ रही है कि उनकी चोट बढ़ गई है। अश्विन अगर अंतिम एकादश में नहीं होते हैं तो रवींद्र जडेजा को टीम में खेलने का मौका मिल सकता है।

जडेजा अगर खेलते हैं तो वह पहली बार इस सीरीज में मैदान पर उतरेंगे। ओवल का मैदान स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है।

Advertisement

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में उमेश यादव की अंतिम टेस्ट के लिए टीम में वापसी हो सकती है। 

दूसरी तरफ सीरीज अपने नाम कर चुकी मेजबान इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई देना चाहेगी। 

33 साल के कुक का यह आखिरी टेस्ट मैच होगा। इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इंग्लैंड के लिए 160 टेस्ट मैचों में 12254 रन बना चुके कुक इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपने विदाई टेस्ट को यादगार बनाना चाहेंगे। 

Advertisement

कुक के संन्यास की घोषणा के बाद चयनकर्ताओं ने पांचवें टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स पर भरोसा बरकरार रखा है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। 

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि लंदन में अगले पांच दिन तक बारिश नहीं होगी। ऐसे में मैच का परिणाम निकलने की संभावना है।

टीमें :

Advertisement

भारत (संभावित टीम) : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ/केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन/रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह। 

इंग्लैंड प्लेइंग इेलवन : जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड,  बेन स्टोक्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार