India vs England 3rd Test: विराट कोहली बनाम जेम्स एंडरसन इस बैटल का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ज्यादातर मौकों पर तो विराट कोहली को एंडरसन पर भारी पड़ते हुए देखा गया है लेकिन मौजूदा सीरीज में आलम कुछ और ही है। जेम्स एंडरसन की गेंदों पर भारतीय कप्तान लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली का यह संघर्ष हेडिंग्ले में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भी दिखाई दिया था।

Advertisement

जेम्स एंडरसन की गेंद विराट कोहली के ऑफ स्‍टंप के करीब से निकली जिसे समझने में वह पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। कोहली ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और गेंद बल्‍ले का बाहरी किनारा लगकर बटलर के हाथों में पहुंच गई। जेम्स एंडरसन इस बैटल को जीत गए और विराट कोहली महज 7 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

जेम्स एंडरसन ने लीड्स के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी थी वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया है। जेम्स एंडरसन ने कहा, 'मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने पूरी सीरीज में कोहली को गेंदबाजी की है वह बहुत अच्छा रहा है। हमें बस ऐसा करते रहना है और जितनी बार हम कर सकते हैं उसे शांत रखना है।'

जेम्स एंडरसन ने आगे कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में हमारे बीच कुछ शानदार बैटल हुई हैं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और आप एक टीम के रूप में उसे शांत रखना चाहते हैं। विशेष रूप से, पांच मैचों की श्रृंखला में, अगर वह रन बनाता है तो वह हमारे लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार