India vs England: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन भारतीय पिचों की लगातार आलोचना कर रहे हैं। इस बीच भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहने वॉन ने एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीय पिचों का जमकर मजाक उड़ाया है। इस वीडियो में माइकल वॉन जमीन के टुकड़े पर पिच रिपोर्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

माइकल वॉन जिस टुकड़े पर पिच रिपोर्ट कर रहे हैं उसे खोदा गया है। माइकल वॉन ने जबरदस्त एक्टिंग करते हुए कहा, 'पिछले कुछ टेस्ट मैचों से पिच चर्चा का विषय बनी हुई है। मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि इस हफ्ते पिच काफी बेहतर और खूबसूरत है। मुझे लगता है कि कुछ घंटे तो इस पिच पर काफी अच्छा क्रिकेट खेला जाएगा।'

Advertisement

मालूम हो कि माइकल वॉन भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही इस टेस्ट सीरीज में लगातार भारतीय पिचों की आलोचना कर रहे हैं। इससे पहले जब इंग्लैंड की टीम जब पिंक बॉल टेस्ट मैच भारत से महज 2 दिनों से भी कम के समय में हार गई थी तब भी माइकल वॉन ने पिच की काफी आलोचना की थी। माइकल वॉन के अलावा इंग्लैंड के खिलाड़ी केविन पीटरसन भी भारतीय पिचों की जमकर आलोचना करते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट मैच भी मोटेरा के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 4 मार्च से शुरू हो रहा है। टेस्ट चैंपयिनशिप के फाइनल में प्रवेश करने के लिए भारत को इस टेस्ट मैच को हारना नहीं है। भारत को या तो टेस्ट मैच ड्रॉ करवाना है या फिर इसमें जीत दर्ज करनी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार