India vs England, 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। हालांकि, लंच से ठीक पहले रोहित ने अपना विकेट गंवा दिया। विकेट गंवाने से पहले रोहित फुल-फॉर्म में नजर आ रहे थे और मैदान पर एक के बाद एक कई जबरदस्त शॉट लगा रहे थे।

Advertisement

ओली रॉबिन्सन की गेंद पर रोहित शर्मा ने एक करारा शॉट खेला जिसे देखकर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की याद आ जाती है। रोहित शर्मा का स्ट्रेट ड्राइव एक पल के लिए ठीक उसी तरह का लगा जैसे सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ जेम्स एंडरसन की गेंद पर खेला था।

Advertisement

रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर दोनों ही अलग-अगल शैली के बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा को कई मौकों पर यह कहते हुए सुना गया है कि उन्होंने क्रिकेट खेलना सचिन तेंदुलकर को देखकर ही शुरू किया था। ऐसे में हो ना हो रोहित शर्मा के इस शॉट को देखकर सचिन तेंदुलकर के चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो नॉटिंघम की हरी पिच पर भारतीय तेज गेंदबाज के दम पर मेजबान टीम की पहली पारी 183 रनों पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। दूसरे दिन लंच तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार