IND vs ENG Semi final Weather report: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में सूर्यकुमार यादव की इंडिया का सामना हैरी ब्रूक की इंग्लैंड से होने वाला है। ये मुकाबला आज यानि गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन सेमीफाइनल आते-आते दोनों टीमों ने लय हासिल कर ली है।

Advertisement

हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में मुंबई के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है? मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में इस सेमीफाइनल के लिए आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है। तापमान 27 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और नमी का स्तर 60 प्रतिशत से अधिक होने की संभावना है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलने वाला है।

Advertisement

इस बड़े मैच से पहले पूरे देशभर में दुआओं का दौर भी शुरू हो चुका है। वहीं, फैंस को उम्मीद होगी कि इस बड़े मैच में स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का बल्ला भी चलेगा। हालांकि, कुछ क्रिकेट पंडित अभिषेक को इस मैच के लिए ड्रॉप करने की बात भी कर रहे हैं लेकिन पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अभिषेक को अपना पूरा समर्थन दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आकाश चोपड़ा ने अभिषेक को बैक करते हुए कहा, "यही तो वो मैदान (वानखेड़े) था जहां अभिषेक ने इंग्लैंड के सामने शतक जड़ा था। यही वो इनिंग थी, जिसने अभिषेक के करियर को लॉन्च किया था, उससे पहले अभिषेक के लिए सब कुछ 50-50 था, हिट और मिस था। इसलिए फिलहाल उन्हें छूना नहीं चाहिए। बहुत मुश्किल से टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर सही बैठ गया है। जहां अभिषेक के साथ संजू ओपनिंग कर रहे हैं और ईशान नीचे बैटिंग करने आ रहे हैं। ऐसे में मैं तो अभिषेक के साथ बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं करूंगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार