India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चैन्नई के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड की बल्लेबाजी से ज्यादा इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बिना बल्लेबाजी किए हुए सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियो की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान आकर्षित किया है वह शुरुआत में इतनी फनी नहीं थी लेकिन यूजर्स ने जल्द ही इस तस्वीर को मजाकिया कैप्शन के साथ पोस्ट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मल्लिका शेरावत की एंट्री पर मजनू भाई और उदय शेट्टी।'

Advertisement

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'गुड्डू भैया और बबलू पंडित मुन्ना भैया की शानदार लाइफस्टाइल को देखते हुए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब लड़के अपने क्रश को साड़ी में देखते हैं।' वहीं अगर मैच की बात करें इस मैच में इंग्लैंड ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है वहीं मैच के दूसरे दिन भी टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए हैं।

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने चायकाल तक 4 विकेट के नुकसान पर 454 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट नाबाद 209 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं वहीं बेन स्टोक्स ने भी ताबड़तोड़ हाथ दिखाते हुए 118 गेंदों पर 3 छक्के और 10 चौके की मदद से 82 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार