India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-2 से जीत ली है। इस जीत में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का अहम योगदान रहा है और उन्होंने कप्तानी के अलावा बल्ले से भी अपना जौहर दिखाया है। इस वक्त विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो काफी चर्चा में है।

Advertisement

हुआ यूं कि जैसे ही टीम इंडिया ने ट्रॉफी उठाने की तैयारी की, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ईशान किशन को ट्रॉफी सौंप दी और खुद जाकर कोने में खड़े हो गए। ईशान किशन ने इस सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यू किया था। ऐसा पहली बार नहीं है कि विराट कोहली को युवा खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए देखा गया है।

विराट को अक्सर सीरीज जीत के बाद कुछ ऐसा ही करते हुए देखा गया है। विराट कोहली अपने एग्रेसन के लिए जाने जाते हैं लेकिन मैच के दौरान युवा खिलाड़ियों से किए गए अपने रवैये के चलते वह फैंस का दिल जीत रहे हैं। चौथे टी-20 मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

इस सीरीज में विराट ने 3 बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। दोनों देशों के बाच पहला वनडे मैच 23 मार्च को पुणे में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार