India vs England: भारत और इंग्लैंड की बीच चौथे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर अनोखा नजारा देखने को मिला। मोटेरा के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में कुछ लड़कियों को अनोखे ढंग से टीम इंडिया को चीयर करते हुए देखा गया है। वैसे तो फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी या फिर टीम को चीयर करने के लिए बैनर का सहारा लेते हुए देखा गया है।

Advertisement

लेकिन नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में कुछ सुपरफैंस गर्ल्स ने अनोखे ढंग से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। लड़कियों के एक ग्रुप को टीम इंडिया की गेंदबाजी के दौरान विराट कोहली के स्टेंडी के साथ देखा गया था। कैमरामैन ने विराट कोहली की सुपरफैंस गर्ल्स को जैसे ही कैप्चर किया वैसे उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। 

Advertisement

हालांकि विराट कोहली इस टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 0 पर आउट हो गए थे। विराट के लिए यह सीरीज कुछ खास नहीं रही है लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी कप्तानी से सभी का दिल जीत लिया है। भारत और इंग्लैंड की बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम करने में कामयाबी पाई है।

मालूम हो कि चौथे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से करारी शिकस्त दी है। इस सीरीज में 32 विकेट लेने वाले रवि अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है वहीं चौथे टेस्ट मैच में शानदार 101 रन बनाने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार