डबलिन, 29 जून (CRICKETNMORE)| भारत आज द विलेज मैदान पर टी-20 सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत की नजरें इस मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करने की हैं। 

Advertisement

पहल मैच में भारत को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई थी। रोहित शर्मा और शिखर धवन की सालमी जोड़ी ने उसे बड़ा स्कोर प्रदान किया जिसके बाद यजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने आयरलैंड के बल्लेबाजों को विकेट पर पैर जमाने का मौका नहीं दिया। 

Advertisement

रोहित और धवन के जाने के बाद हालांकि कोई और बल्लेबाज रन नहीं कर सका था उसका एक कारण यह भी था कि आखिरी ओवरों में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में विकेट खो बैठे थे। अंतिम ओवर में भारत ने तीन विकेट खोए थे। 

भारत की बल्लेबाजी मजबूत है और इसलिए उसके लिए चिंता का विषय नहीं है। कप्तान विराट कोहली इस मैच में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। 
वहीं गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी की थी। बुमराह को विकेट भी मिला था, लेकिन भुवनेश्वर को सफलता नहीं मिली थी। 

 

इस मुकाबले से बुमराह बाहर हो सकते हैं, जो पहले टी-20 के आखिरी ओवर में चोटिल हो गए थे। साथ ही वॉशिंग्टन सुंदर पहले से ही चोटिल हैं।

Advertisement

 कुलदीप ने पिछले मैच में चार विकेट लिए थे वहीं चहल को तीन सफलताएं मिली थीं। 

वहीं आयरलैंड को अपने खेल के स्तर को ऊपर उठाना होगा। गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा टीम की फील्डिंग भी बेहद खराब रही थी। 

बल्लेबाजी में आयरलैंड के लिए जेम्स शेनन ही विकेट पर टिक पाए थे। उन्होंने तेज तर्रार 35 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज दूसरे छोर पर खड़ा नहीं रह सका था। गेंदबाजी में पीटर चेस ने चार विकेट लिए थे।

Advertisement

आयरलैंड को अगर बराबरी करनी है तो उसे खेल के तीन क्षेत्रों में सुधार करना होगा। 

टीमें :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल, मनीष पांडे, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंग्टन सुंदर जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल। 

Advertisement

आयरलैंड : गैरी विल्सन (कप्तान/विकेटकीपर), एंड्रयू बालर्बिने, पीटर चेस, जॉर्ज डोकरेल, जोश लिटिल, एंटी मैक्ब्राइन, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोयनटेर, ब्योड रैंकिंन, जेम्स श्ेानन, सिमि सिंह, पॉल स्टर्लिग, स्टुअर्ट थॉम्पसन।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार