India vs Namibia Match Prediction, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सिर्फ 15.2 ओवर में 133 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी।
IND vs NAM, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 12 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली में खेला जाएगा जहां क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 9 रन चेज़ और 5 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन रहा है।
IND vs NAM T20 Head To Head Record
कुल - 01
भारत - 01
नामीबिया - 00
IND vs NAM: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs NAM: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर नामीबिया टीम की तो निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, और जान फ्रीलिंक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs Namibia Probable Playing XI
India Probable Playing XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Namibia Probable Playing XI: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रीलिंक, निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो।
India vs Namibia Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs NAM Match Prediction, T20 World Cup 2026, IND vs NAM Pitch Report, Today's Match IND vs NAM, IND vs NAM Prediction, IND vs NAM Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs Namibia
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।