25 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कानपुर के तीसरे दिन भारत की स्थिती मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में मैच के पहले टेस्ट मैच के दौरान कई सारे रिकॉर्ड्स बने हैं।

Advertisement

आइए नजर डालते हैं रिकॉर्ड्स पर

Advertisement

# केएल राहुल ने अब तक 8 टेस्ट मैच मे कुल 492 रन बनाए हैं। केएल राहुल भारत की धरती पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। अपने धरती पर पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले केएल राहुल से ज्यादा रन बननें वाले खिलाड़ी हैं गावस्कर (7 टेस्ट मैच में 918 रन), सचिन तेंदुलकर (10 टेस्ट मैच में 577 रन ) और  मुरली विजय (8 टेस्ट मैच में 552 रन )

# न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट मैच से पहले मुरली विजय ने पहले 4 पारियों में केवल 48 रन बना पाए थे। कानपुर टेस्ट मैच में अबतक विजय ने 2 पारियों में 65 औऱ 64* रन बनाए हैं।

# जनवरी 2014 से अबतक मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने अपने 18 पार्टनरशिप में 2 दफा शतकीय साझेदारी की है। ये दोनों शतकीय साझेदारी कानपुर टेस्ट मैच के दौरान आए हैं। अपने 18 पार्टनरशिप में 7 बार 50 रन या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप की है लेकिन 91 रन से ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने में नाकाम रहे थे।

# न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी के दौरान भारत की टीम 164 रन के अंदर 9 विकेट खो दिए । न्यूजीलैंड के खिलाफ यह तीसरा सबसे बड़ा विकेट पतन है भारत का जब भारत की टीम 150 रन पर 1 विकेट खोई हो। इससे पहले क्राइस्टचर्च में साल 1981 में भारत के आखरी 9 विकेट 87 रन पर गिरे थे तो वहीं साल 1999 में कानपुर टेस्ट मैच के दौरान भारत की टीम के आखरी के 9 विकेट 116 रन पर आउट हो गए थे

# न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल संतने ने 94 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड स्पिनर के द्वारा पहला मैच खेलते हुए न्यूजीलैंड स्पिनर का यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस हैं। इससे पहले 1965 में  विव पोलार्ड ने 90 रन देकर 3 विकेट लिए थे तो वहीं 1976 में पीटर पेथेरिक ने 3 विकेट 90 रन देकर चटकाए थे।

# केन विलिमसन ने 75 रन बनाए। भारत में पहली बार न्यूजीलैंड के लिए कप्तानी करते हुए किसी न्यूजीलैंड कप्तान का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले ग्लेंन टर्नर ने 65 रन 1976 में भारत के खिलाफ कप्तान के तौर पर पहला मैच खेलते हुए बनाए थे।

# मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा भारत के ऐसे 8 भारतीय जोड़ीदार बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतकीय साझेदारी की हो। पिछले 10 सालों में ऐसा कारनामा करने वाले दोनों बल्लेबाज पहली जोड़ी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार